Abdul Sattar के इस्तीफे से Maharashtra में सियासत तेज, BJP बोली- यह पतन की शुरुआत
shubhamsc | 04 Jan 2020 01:48 PM (IST)
अब्दुल सत्तार के इस्तीफा देने पर शिवसेना नेता संजय राउत का बयान आया है. संजय राउत ने कहा है कि पार्टी में अब्दुल सत्तार का पूरा सम्मान किया गया है, नाराज़ क्यों है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि अगर कोई मंत्री इस्तीफा देता है तो वह राजभवन या मुख्यमंत्री कार्यालय को देता है. अबतक मुख्यमंत्री कार्यालय या राजभवन से इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आयी है.