Maharashtra: गढ़चिरौली में 50 लाख के इनामी मिलिंद तेलतुंबड़े समेत 26 नक्सली ढेर
ABP News Bureau | 14 Nov 2021 06:38 PM (IST)

महाराष्ट्र में पुलिस की बड़ी कामयाबी मिली है. गढ़चिरौली में 26 नक्सलियों को ढेर किया गया. मारे गए नक्सलियों में 50 लाख का इनामी नक्सली मिलिंद तेलतुंबड़े भी है. पुलिस को मुखबिरों से खबर मिली थी कि नक्सलियों का एक बड़ा कमांडर अपने दस्ते के साथ ग्यारापत्ती के जंगल में छिपा है. इसी सूचना के आधार पर सी-60 यूनिट के कमांडोज ने शनिवार सुबह 6 बजे नक्सलियों पर धावा बोला.