Narendra Giri Death Case: अखाड़ा परिषद के सचिव रविंद्र पुरी का वसीयत और उत्तराधिकारी पर दावा..
ABP Ganga | 25 Sep 2021 01:41 PM (IST)

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वर्गीय महंत नरेन्द्र गिरि की संदिग्ध मौत के प्रकरण की जांच भले ही सीबीआइ करेगी, लेकिन उनके उत्तराधिकारी का नाम तो अखाड़ा परिषद ही तय करेगा। महंत नरेन्द्र गिरि की संदिग्ध मौत के बाद कमरे में मिले कथित सुसाइड नोट में भले ही बलबीर गिरि को उत्तराधिकारी घोषित करने की बात लिखी गई है, लेकिन इस नाम पर अखाड़ा परिषद अभी एकमत नहीं है।