Mahakumbh: महाकुंभ में आस्था का जनसैलाब ....करोड़ों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी | ABP News | Breaking
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 03 Feb 2025 05:46 PM (IST)
प्रयागराज महाकुंभ में बसंत पंचमी के अमृत स्नान के अवसर पर निर्वाणी अनी अखाड़े के श्री महंत राजू दास ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव महाकुंभ को लेकर जिस प्रकार बयानबाजी कर रहे हैं, उससे साफ जाहिर होता है कि वह पूरी तरह से फ्रस्ट्रेट हो गए हैं। महंत राजू दास ने यह भी कहा कि मौनी अमावस्या के दिन हुई भगदड़ को लेकर किसी बड़ी साजिश की आशंका को नकारा नहीं किया जा सकता। उन्होंने इस घटना की गंभीरता को लेकर प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की। महंत ने महाकुंभ के आयोजन को लेकर अपने विचार भी साझा किए और इस मुद्दे पर राजनीति से दूर रहने की अपील की।