तीन ज्योतिर्लिंग को जोड़ेगी Mahakala Express, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने दी जानकारी
ABP News Bureau | 14 Feb 2020 07:56 PM (IST)

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन वीके यादव ने बताया कि 16 तारीख़ को प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में एक नई ट्रेन महाकाल एक्सप्रेस के इनॉगरल रन को हरी झंडी दिखाएंगे. इसका रेगुलर रन 20 तारीख से वाराणसी से शुरू होगा और शिवरात्रि के दिन 21 तारीख़ को ये इंदौर पहुंचेगी. इसे आईआरसीटीसी चला रही है. ये ट्रेन पहली प्राईवेट ट्रेन हैं जो ओवरनाईट जर्नी देती है और स्लीपर बर्थ होती हैं. महाकाल एक्सप्रेस वाराणासी से इंदौर को जाएगी और तीनों ज्योतिर्लिंग को यात्रा से जोड़ेगी.