Maharashtra सरकार का बड़ा एलान, 7 अक्टूबर से खुलेंगे सारे मंदिर
ABP News Bureau | 25 Sep 2021 04:01 PM (IST)

महाराष्ट्र सरकार ने कल एक महत्वपूर्ण एलान किया जो की आम नागरिकों के लिए किसी खुश खबरी से कम नहीं. 7 अक्टूबर, नवरात्रि के पहले दिन से महाराष्ट्र के सारे मंदिर खुलेंगे. मुंबई के दादर में स्थित प्रसिद्ध सिद्धिविनायक गणपति मंदिर के सामने भक्त जो मंदिर के दर्शन के लिए आये थे उनका कहना है वह सरकार के इस निर्णय से काफी खुश है और जो भी नियम लागू किये गए है उनका स्वागत करते है.