Maharashtra-Jharkhand Exit Poll 2024: महाराष्ट्र के एग्जिट पोल में NDA के लिए जादुई आंकड़े | ABP

Assembly Election Exit Polls 2024 Live: महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए बुधवार (20 नवंबर 2024) को मतदान हुआ. इसके अलावा झारखंड में दूसरे चरण के तहत विधानसभा की 38 सीटों पर वोटिंग हुई. वोटिंग के बाद दोनों विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल के नतीजे आ गए. महाराष्ट्र और झारखंड में लगभग सभी एग्जिट पोल बीजेपी गठबंधन की सरकार बनवाने का अनुमान जता रहे हैं. दोनों राज्यों में नतीजे 23 नवंबर को आएंगे. महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन सत्ता बरकरार रखने के लिए संघर्ष कर रहा है, जबकि महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन सत्तारूढ़ सरकार को हटाने की कोशिश कर रहा है. महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान हुआ. झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को हुआ था और दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 20 नवंबर को हुआ. यहां सत्ता में झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन की सरकार है.