CM Shivraj का ऐलान- 1 जून से धीरे-धीरे Unlock होगा Madya Pradesh
ABP News Bureau | 22 May 2021 01:25 PM (IST)

मध्यप्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद अब एक जून से राज्य को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस एलान किया है. उन्होंने कहा है कि कोरोना काबू में आ रहा है और अब एक जून से प्रदेश को अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरु की जाएगी. राज्य को एक जून से चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा.