Madhya Pradesh के 3 हजार जूनियर डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा, 4 दिन से थे हड़ताल पर
ABP News Bureau | 03 Jun 2021 08:09 PM (IST)

मध्य प्रदेश में 3000 जूनियर डॉक्टरों ने इस्तीफा दे दिया है. ये डॉक्टर 4 दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे. दरअसल जबलपुर हाई कोर्ट ने कॉरोना काल में डॉक्टरों की हड़ताल को अवैध करार देते हुए काम पर लौटने को कहा था जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया.