Lutyens' Delhi बारिश से बेहाल, घुटनों तक भरा पानी | Ground Report
ABP News Bureau | 01 Sep 2021 03:15 PM (IST)

लुटियंस जोन ना सिर्फ राजधानी दिल्ली, बल्कि देश का सबसे सुव्यवस्थित और सुसज्जित इलाका माना जाता है. यहां पर संसद से लेकर के राष्ट्रपति भवन तक है. लेकिन आज लुटियंस जोन घुटने तक पानी में डूब चुका है. हालात ऐसे हैं कि लोगों का निकलना मुश्किल है. पैदल चलने वाले डर रहे हैं क्योंकि सड़क पर गड्ढा है और समझ नहीं आ रहा कि कब इन गड्ढों से हादसों का शिकार हो जाएंगे.