आम आदमी को फिर महंगाई का झटका, बढ़े LPG सिलिंडर के दाम
ABP News Bureau | 01 Sep 2021 10:44 AM (IST)

नए महीने की शुरुआत महंगाई के झटके के साथ हुई है. एलपीजी सिलेंडर और महंगा हो गया है. आज एक सितंबर से गैर सब्सिडी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 25 रुपये बढ़ा दी गई है. इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम बढ़कर 884.50 रुपये हो गया है. इससे पहले 18 अगस्त को सिलेंडर का दाम 25 रुपये बढ़ा था. इससे पहले एक जुलाई को रसोई गैस की कीमतों में 25.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.