LPG कमर्शियल सिलेंडर के दाम 250 रुपये बढ़े
ABP News Bureau | 01 Apr 2022 10:46 AM (IST)

देश भर में आज से एलपीजी सिलेंडर के नये रेट जारी हो गये हैं. इस बार LPG गैस सिलेंडर 250 रुपये महंगा हो गया है. हालांकि यह वृद्धि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हुई है. अगर इन वृद्धियों को देखें तो पिछले दो महीनों में अब तक कुल 346 रुपये की वृद्धी हो चुकी है. वहीं इन वृद्धियों में घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत मिली हुई है. क्योंकि अभी 10 दिन पहले तक घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े हुए थे जबकि 22 मार्च को ही कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हो गया था.