Election 2023: हार गई तीन प्रदेश... किसे निबटाएगी कांग्रेस ?
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 14 Dec 2023 03:00 PM (IST)
Lok Sabha Election 2024: हालिया संपन्न पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजो में कांग्रेस की हार के बाद ये कयास लगने शुरू हो गए हैं कि अब विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की क्या रणनीति होगी और वह चुनाव में कितनी दमदार उम्मीदवारी पेश कर सकते हैं? नतीजों के आने यानी 3 दिसंबर को खड़गे ने 6 दिसंबर को गठबंधन की बैठक के लिए आह्वान दिया, लेकिन नीतीश, ममता और अखिलेश यादव जैसों के कन्नी काटने से सरगोशियां भी शुरू हो गयीं और बैठक भी आगे के लिए टल गयी.