Los Angeles Firing: अमेरिका के लॉस एंजिलिस में ताबड़तोड़ फायरिंग, कई लोगों की मौत
ABP News Bureau | 29 Jan 2023 07:24 AM (IST)

अमेरिका में फिर फायरिंग हुई है. लॉस एंजिलिस में फायरिंग में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 4 लोग जख्मी हैं. जिन लोगों की मौत हुई वो गाड़ी के अंदर थे. घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर है. फायरिंग की वजह का अभी पता नहीं चला है. आरोपियों की भी पहचान अभी नहीं हो पाई है.