लोनी वीडियो मामला: आरोपी इंतज़ार का दावा- तंत्रमंत्र करते थे अब्दुल समद
ABP News Bureau | 17 Jun 2021 03:10 PM (IST)

गाजियाबाद के लोनी इलाके में बुजुर्ग मुस्लिम अब्दुल समद से मारपीट के मामले में पुलिस ने अबतक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कहा कि हमले में शामिल जिन पांच लोगों की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य की तलाश जारी है. अब्दुल समद पर हमले में शामिल इंतजार और सद्दाम उर्फ बौना दोनों को आज गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने स्थानीय सपा नेता पर भी केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में उम्मेद पहलवान उर्फ इदरिस नाम के शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया है. इदरिस ने ही बुजुर्ग को थाने में केस दर्ज करवाने में मदद की थी.