लोनी मारपीट वीडियो मामला: आरोपियों को आज कोर्ट में किया जाएगा पेश
ABP News Bureau | 18 Jun 2021 10:55 AM (IST)

लोनी में मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई के मामले में आज मुख्य आरोपी प्रवेश की रिमांड की याचिका पर सुनवाई होगी. मामले में पुलिस ने अदालत में प्रवेश की रिमांड के लिए अर्जी लगाई है. प्रवेश ही मुख्य आरोपी है जिससे पुलिस अब तक कोई पूछताछ नहीं कर पाई है. क्योंकि वो एक एक्सटॉर्शन के एक दूसरे मामले में पहले से ही जेल में बंद है.