Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कसी कमर | Breaking
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 18 Feb 2024 09:11 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में रविवार को जोश भरते हुए कहा कि उन्हें अगले 100 दिनों तक जोश के साथ काम करना है. वे इस दौरान एक-एक वोटर तक पहुंच बनाएं. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन संबोधन में उन्होंने दावा किया- भाजपा का कार्यकर्ता 24 घंटे देश सेवा में लगा रहता है.