Lok Sabha Speaker News: मजबूत विपक्ष इस बार...क्या बढ़ेगा वार-पलटवार ? Congress | Breaking
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 23 Jun 2024 08:14 PM (IST)
दिल्ली: भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को 18वीं लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "यह संसदीय परंपरा के खिलाफ है...परंपरा के अनुसार, सबसे वरिष्ठ सांसद को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया जाता है...18वीं लोकसभा में कांग्रेस के कोडिकुन्निल सुरेश और वीरेंद्र कुमार (भाजपा) दोनों ही अपना आठवां कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। वीरेंद्र कुमार अब मंत्री बन गए हैं...इसलिए उम्मीद थी कि के. सुरेश को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया जाएगा लेकिन भाजपा के भर्तृहरि महताब को नियुक्त किया गया...वे (भाजपा) 'बुलडोजर की राजनीति' की मानसिकता से उबर नहीं पाए हैं...वे (PM मोदी) अब 'श्री 400' नहीं बल्कि 'श्री 240' हैं..."