Lok Sabha Elections: बंगाल के संदेशखाली में वोटिंग के बीच हुआ जबरदस्त हंगामा | West Bengal Violence
एबीपी न्यूज, वेब डेस्क | 01 Jun 2024 04:23 PM (IST)
पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनावके सातवें चरण का मतदान हो रहा है. इस बीच राज्य के अलग-अलग हिस्सों से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं. चुनाव प्रचार के दौरान चर्चा में रहे संदेशखाली में भी माहौल खराब हो गया है. यहां पर महिलाओं ने थाने को घेर लिया है. हालात को काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है. महिलाओं ने राजबाड़ी पुलिस पोस्ट को घेरा और यहां पर जमकर नारेबाजी की जा रही है. संदेशखाली के शेखपरा आगराटी गांव के लोगों ने जमकर हंगामा किया है. इन लोगों का आरोप है कि गांव के एक घर में किसी ने बम रख दिया था. पुलिस ने इस मामले में 19 साल के एक लड़के को पकड़ा है.