Lok Sabha Election 2024: यूपी में 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस पार्टी | Breaking
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 21 Feb 2024 08:05 PM (IST)
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन का एलान हो गया है. यूपी की 80 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन में अहम भूमिका प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव की रही है. सपा-कांग्रेस की संयुक्त प्रेस कॉनफ्रेंस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस यूपी प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस यूपी की 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी. उन्होंने कहा कि बची हुई 63 सीट पर सपा या अन्य दलों के उम्मीदवार होंगे उनका कांग्रेस समर्थन करेगी और बीजेपी को शिकस्त देंगे.