क्या Mumbai में लगेगा Lockdown ? सख्ती बढ़ाने पर हो रहा है विचार
ABP News Bureau | 07 Jan 2022 01:16 PM (IST)

अब बात मुंबई की...जहां कोरोना की रफ्तार ने दूसरी लहर का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले चौबीस घंटे में मुंबई में 20 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने भी कहा था कि 20 हजार से ज्यादा केस आए तो मुंबई में लॉकडाउन लग सकता है... सवाल ये है कि क्या लोगों की लापरवाही से मुंबई में लॉकडाउन लगने वाला है ? क्योंकि लॉकडाउन लगेगा तो लोगों से लेकर कारोबार तक सब प्रभावित होंगे। इसलिए एबीपी न्यूज अपील करता है कि सावधान रहें और ऐसी स्थिति ना पैदा करें कि लॉकडाउन लगाना पड़े