धरती पर लगा था Lockdown तो आसमान में कर ली शादी
ABP News Bureau | 24 May 2021 11:59 AM (IST)

तमिलनाडु में एक अजीब खबर सामने आयी है जहां एक जोड़े ने धरती पर लॉकडाउन लगा था तो आसमान में शादी कर ली. दरअसल इन्होंने एक फ्लाइट बुक की और सभी रिश्तेदारों के साथ उसमें बैठ गए. जब प्लेन मदुरई के मीनक्षी मंदिर के ऊपर था तब शादी भी कर ली गई. पूरे समारोह में न मास्क दिखा और न ही सोशल डिस्टैन्सिंग