Delhi Pollution से निपटने के लिए लग सकता है Lockdown, सरकारी कर्मचारी करेंगे Work From Home
ABP News Bureau | 13 Nov 2021 08:24 PM (IST)

दिल्ली में प्रदूषण से खराब होते हालात के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई बड़े फैसले किए हैं. उन्होंने एक बैठक बाद कहा कि सोमवार से दिल्ली के सभी स्कूल एक हफ्ते के लिए बंद रहेंगे. दिल्ली के सरकारी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम यानी घर से ही काम करेंगे. इसके अलावा 14 से 17 नवंबर के बीच शहर में निर्माण कार्य बंद किया जाएगा. दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर आज ही सुप्रीम कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई. कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में लॉकडाउन लगाने पर भी विचार हो.