आज रात 12 बजे से पूरे देश में लॉकडाउन होने जा रहा है- पीएम मोदी का बड़ा एलान
ABP News Bureau | 24 Mar 2020 08:57 PM (IST)

पीएम मोदी का बड़ा एलान. कहा- आज रात 12 बजे से पूरे देश में, ध्यान से सुनिएगा, पूरे देश में, आज रात 12 बजे से पूरे देश में, संपूर्ण Lockdown (लॉकडाउन) होने जा रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग इस गलतफहमी में हैं कि social distancing केवल बीमार लोगों के लिए आवश्यक है. ये सोचना सही नहीं. social distancing हर नागरिक के लिए है, हर परिवार के लिए है, परिवार के हर सदस्य के लिए है.