Delhi में फिर बढ़ा Lockdown, 1 जून से धीरे-धीरे Unlock संभव- CM Kejriwal
ABP News Bureau | 23 May 2021 01:21 PM (IST)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है. इस बीच राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन को एक हफ्ते और बढ़ा दिया गया है. अब राजधानी दिल्ली में 31 मई सुबह पांच बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके खुद इस बात का एलान किया है.