Delhi में 24 मई तक बढ़ा Lockdown, CM Kejriwal का ऐलान
ABP News Bureau | 16 May 2021 01:17 PM (IST)

कोरोना संकट के बीच दिल्ली में लॉकडाउन एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है. राजधानी में अब 24 मई सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगा. इस दौरान नियमों में कोई नई छूट नहीं दी गई है. ये एलान सीएम केजरीवाल ने किया है. केजरीवाल ने कहा, राजधानी में कोरोना संक्रमण का कहर पहले कम हुआ है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के लगभग 6,500 मामले आए हैं. पॉजिटिविटी रेट 1% और कम होकर 10% के करीब आ गया है.