Mumbai में आज फिर से लोकल ट्रेनों में सफर शुरू, यात्रा के लिए माननी होंगी शर्तें
ABP News Bureau | 15 Aug 2021 05:01 PM (IST)

मुंबई में लोकल ट्रेनें 15 अगस्त यानि आज से फिर से शुरू हो चुकी हैं. लेकिन जो लोग Fully Vaccinated है सिर्फ उन्ही लोगों को यात्रा करने की अनुमति है. नागरिकों को अपने दोनो डोज़ के प्रमाणपत्र दिखा कर QR कोड दिया जायेगा और फिर पास जारी होगा.