चिराग मॉडल की तरह ही एक और मॉडल तैयार किया जा रहा है,जल्द खुलासा होगा : ललन सिंह JDU नेता
ABP News Bureau | 07 Aug 2022 05:53 PM (IST)

ललन सिंह (Lalan Singh) ने मीडिया (Media) से बात करते हुए कहा, साल 2020 के विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर एक साजिश रची गई थी, चिराग मॉडल. उसका क्या हश्न हुआ सबको पता है. उन्होंने कहा, ठीक उसी तरह से एक और मॉडल तैयार किया जा रहा था. जिसको समय रहते समझ कर सही कर लिया गया. ललन सिंह ने बीजेपी का नाम लिए बगैर तगड़ा निशाना साधा. उन्होंने कहा, साजिश कौन कर रहा है. सबको पता है. वक्त आएगा तो खुलकर बता देंगे.