यूपी, राजस्थान में कुदरत का कहर, आसमान से बरसी मौत
ABP News Bureau | 12 Jul 2021 10:07 AM (IST)

राजस्थान में रविवार को आसमान से मौत बरसी है. रविवार को राजस्थान में बिजली गिरने से बीस लोगों की मौत हो गई. जयपुर के आमेर महल के वॉच टावर पर बिजली गिरने से ग्यारह लोगों की जान चली गई. जयपुर में बारह लोगों के अलावा कोटा में 4, धौलपुर में 3 बच्चों की मौत हुई है. सीएम गहलोत ने मरने वालों के परिवार के लि 5-5 लाख रुपये के मुआवजे का एलान किया है. रविवार को यूपी में बिजली गिरने से 30 लोगों की मौत हो गई. सीएम योगी ने हादसे पर दुख जताया है.