LGBTQ Community से जुड़े सैकड़ों लोगों ने Mumbai में कराया वैक्सीनेशन ...देखें Ground Report
ABP News Bureau | 30 Jun 2021 06:55 PM (IST)

LGBTQ कम्युनिटी यानि लेस्बियन, गे, बाईसेक्शुअल ,ट्रांसजेंडर ये ऐसे लोगो का ग्रुप है जो हरदम समाज से कटा पाया जाता है. लोग इन्हें सम्मान की नज़रों से देखते भी नहीं. अपनी पहचान पाने के लिए ये लोग हरदम समाज से लड़ते रहे हैं. अब जब कोविड काल में वैक्सीनेशन की बात आई है तब भी इन लोगों को परेशानियां झेलने को मिल रही हैं. इन्हें रजिस्ट्रेशन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लेकिन आज वाइस ग्रुप और हमसफर संगठन की मदद से इनके लिए वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू किया गया है.