Prashant Bhushan ने लॉकडाउन में फंसे मजदूरों की घर वापसी के लिए सुप्रीम कोर्ट में डाली याचिका
ABP News Bureau | 18 Apr 2020 02:22 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट में वकील प्रशांत भूषण की ओर से जनहित याचिका दायर की गई है जिसमें प्रवासी मजदूरों की घर वापसी की मांग की गई है. PIL में ये भी कहा गया है कि सरकार को प्रवासी मजदूरों को उनके घर और गांव तक सुरक्षित यात्रा की अनुमति देनी चाहिए और आवश्यक परिवहन उपलब्ध कराना चाहिए. प्रशांत भूषण ने याचिका में कहा है कि मजदूरों को जबरन घर से दूर रखना मौलिक अधिकार का हनन है.