क्या जनता के मुद्दों की फिक्र नेताओं को नहीं है ? | India Chahta Hai
ABP News Bureau | 26 Jul 2021 08:43 PM (IST)

लोगों को वैक्सीन की किल्लत हो रही है और संसद में हंगामा और हुज्जत इस बात पर हो रही है कि कौन किसकी जासूसी करा रहा है. संसद के इस मॉनसून सत्र में कोरोना की तीसरी लहर और वैक्सीन पर ठीक से बात हो ही नहीं पाई. कभी सदन में शोरशराबा होता रहा तो सदन के बाहर सरकार की कोरोना पर सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार. और इसमें वैक्सीन की बात पीछे छूट गई.