Assam के एक फरमान से Mizoram हुआ परेशान, जानिए क्यों?
ABP News Bureau | 30 Jul 2021 09:58 PM (IST)

असम और मिजोरम के बीच हुए खूनी संघर्ष के चार दिन बाद भी तनाव कम नहीं हुआ है. असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने अपने राज्य के लोगों को मिजोरम न जाने की सलाह दी है. साथ ही उन्होंने मिजोरम से आने वाली गाड़ियों की कड़ाई से जांच करने का फरमान जारी किया है. मिजोरम, असम के इस फैसले से तिलमिला उठा है. असम-मिजोरम सीमा पर किसी अंतरराष्ट्रीय बार्डर की तरह पहरा लगा हुआ है.