खत्म नहीं हो रहा इजरायल और फिलिस्तीन के बीच संघर्ष, अबतक 120 लोगों की मौत
ABP News Bureau | 15 May 2021 09:10 AM (IST)

कई दिनों से इजरायली सेना और फ़लस्तीनी चरमपंथियों के बीच संघर्ष जारी है. इजरायल ने गाज़ा में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है,तो वहीं फ़लस्तीनी इजरायल के शहरों में रॉकेट दाग रहे हैं. इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा है कि इजरायली सेना गाज़ा में जब तक ज़रूरी होगा, सैन्य कार्रवाई करती रहेगी.