पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2.40 लाख नए मामले आए सामने | आज की 100 बड़ी खबरें
ABP News Bureau | 23 May 2021 01:13 PM (IST)

देश में कोरोना वायरस महामारी के नए मामलों में अब गिरावट दर्ज की जा रही है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2 लाख 40 हजार 842 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि कल 3741 लोगों की मौत हो गई. कल तीन लाख 55 हजार 102 लोग ठीक हुए हैं.