Sidharth Shukla Funeral : मां को अकेला छोड़ गए सिद्धार्थ, सदमे में Shehnaaz Gill....
ABP News Bureau | 03 Sep 2021 04:05 PM (IST)

सिद्धार्थ शुक्ला नहीं रहे, सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया, सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम सफर, पंचतत्व में विलीन सिद्धार्थ शुक्ला.....ये वो शब्द से जिन्हें ना कोई सुनना चाहता था ना ही कोई लिखना. लेकिन आज ये शब्द सुनने भी पड़े और लिखने भी पड़े. सिद्धार्थ शुक्ला हमेशा के लिए अब उस दुनिया में चले गए जहां से वापस लौटना नामुमकिन है. वापसी तो छोड़िए पलट कर एक आवाज तक नहीं आती. आप ताकते रहते हैं उस अमिट आसमान को लेकिन ना वो चेहरा दिखता है और ना ही वो आवाज सुनाई देती है.