Haridwar में CDS Gen Bipin Rawat का अस्थि विसर्जन
ABP News Bureau | 11 Dec 2021 01:53 PM (IST)

श के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की अस्थियां आज उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा में विसर्जित की गईं. रावत उनकी पत्नी मधुलिका और अन्य अधिकारियों का आठ दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया था. आज सुबह 11 बजे उनकी अस्थियां वीआइपी घाट पर गंगा में विसर्जित की गईं.