दरभंगा रेलवे स्टेशन धमाके का लश्कर कनेक्शन सामने आया । Master Stroke
ABP News Bureau | 02 Jul 2021 10:27 PM (IST)

दरभंगा रेलवे स्टेशन पर हुए बम धमाके के मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने लश्कर-ए-तैयबा के दो और आतंकियों मोहम्मद सलीम अहमद और कफील को गिरफ्तार किया है. यह दोनों भी उत्तर प्रदेश के कैराना इलाके के ही बताए गए हैं. इनमें से मोहम्मद सलीम पाकिस्तान में बैठे इकबाल काना के संपर्क में था और लश्कर के आतंकवादियों के लिए आने वाले फंडिंग की व्यवस्था भी उसी के जरिए की जा रही थी.