इसलिए CM नीतीश के सामने भिड़े ललन सिंह और अशोक चौधरी? सामने आया पूरा मामला | Lalan Singh
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 26 Sep 2023 10:49 AM (IST)
एक तरफ सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) दावा कर रहे हैं कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक है तो वहीं दूसरी ओर उनकी ही पार्टी के नेता उनके सामने भिड़ जा रहे हैं. सोमवार (25 सितंबर) को हुई सीएम आवास पर जेडीयू की बैठक से कुछ ऐसी ही खबर चर्चा में है. कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह (Lalan Singh) और मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) में तीखी नोकझोंक हो गई.