Lakhimpuri Case: Ashish Mishra के नेपाल भागने की खबर
ABP News Bureau | 08 Oct 2021 10:53 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा केस के चार दिन बाद पुलिस ने पहली कार्रवाई की है. पुलिस ने गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा के के आरोपी बेटे आशीष मिश्रा को आज पूछताछ के लिए बुलाया है. पुलिस ने आशीष से सुबह 10 बजे सबूतों के साथ आने को कहा है. वहीं, इस मामले में पुलिस ने आशीष मिश्रा के करीबी लव कुश और आशीष पांडे को गिरफ्तार किया है. जबकि पांच और लोग हिरासत में लिए गए हैं.