Lakhimpur Kheri Case: ADG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार बोले, दोषियों के खिलाफ होगी कार्रवाई चाहे वो...
ABP News Bureau | 06 Oct 2021 07:48 PM (IST)

लखीमपुर खीरी में हिंसा की घटना को लेकर सियासत गर्म है. विपक्षी दल सरकार के खिलाफ आक्रामक हैं वहीं पुलिस शुरू से ही इसे लेकर बैकफुट पर नजर आई है. पुलिस ने माहौल शांत करने के लिए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी तो दूर, अब तक किसी से पूछताछ तक नहीं की है.