Lakhimpur Kheri Case: जांच के लिए आयोग का हुआ गठन, दो महीने में सौंपनी होगी रिपोर्ट
ABP News Bureau | 07 Oct 2021 11:33 AM (IST)

यूपी सरकार ने लखीमपुर खीरी हिंसा की जांच के लिए इलाहाबाद हाइकोर्ट के रिटायर्ड जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग का गठन कर दिया. आयोग का मुख्यालय लखीमपुर खीरी होगा. आयोग को जांच पूरी करने के लिए दो महीने का वक्त दिया गया है.