Lakhimpur Kheri case: Arvind Kejriwal बोले-'केंद्र सरकार हत्यारों को बचा रही है'
ABP News Bureau | 06 Oct 2021 12:52 PM (IST)

लखीमपुर में हुई हिंसा के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार पर करारा हमला बोला है. मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार हत्यारों को बचाने में जुटी हुई है. इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि लखीमपुर खीरी में पूरे सिस्टम को कुचल दिया गया है.