Lakhimpur Case: क्या पूछताछ के बाद होगी Ashish Mishra की गिरफ्तारी?
ABP News Bureau | 09 Oct 2021 12:07 PM (IST)

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा (Ashish Mishra) क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ऑफिस पहुंच चुका है. क्राइम ब्रांच की टीम आशीष से पूछताछ कर रही है. आशीष को सुबह 11 बजे पेश होना था, लेकिन वो लगभग 20 मिनट पहले ही क्राइम ब्रांच के ऑफिस पहुंच गए. बता दें कि आशीष मिश्रा के फरार होने की खबरें थी. हालांकि आशीष के वकील ने आज सुबह बताया कि आशीष मिश्रा तय समय पर पुलिस के सामने पेश होंगे. आशीष के वकील ने ये भी बताया था कि आशीष और मोनू लखीमपुर में ही हैं. बता दें कि आशीष मिश्रा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा (Ajay Mishra) का बेटा है.