Sidhu अनशन खत्म करने के बाद बोले- अगर जान भी चली जाती तो कोई गम नहीं होता | Lakhimpur Case
ABP News Bureau | 09 Oct 2021 01:14 PM (IST)

शुक्रवार को कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों के परिवार वालों से मुलाकात करने लखीमपुर पहुंचे. सिद्धू ने इस हिंसा में मारे गए लवप्रीत और पत्रकार रमन कश्यप के परिजनों से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद सिद्धू रमन कश्यप के घर पर धरने पर बैठ गए और मौन व्रत धारण कर लिया. आशीष मिश्रा से पूछताछ शुरू हो चुकी है, जिसके बाद सिद्धू ने अपना भूख हड़ताल खत्म कर दिया है.