क्या Samajwadi Party में शामिल होंगे Kumar Vishwas ?
ABP News Bureau | 23 Nov 2021 07:53 PM (IST)

जयंत-अखिलेश की मुलाकात से ठीक पहले समाजवादी पार्टी का एक और कार्यक्रम हुआ. लखनऊ में राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव की किताब की विमोचन का जमावड़ा लगा. सियासी लोग जुटे तो सियासत की बात ना हो भला, ये कैसे हो सकता है. तो बात हुई भी और बातों में एक ऐसी बात हुई कि सवाल उठने लगे कि क्या स्टार कवि कुमार समाजवादी पार्टी ज्वाइन करने जा रहे हैं ?