Kulgam: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, एनकाउंटर में 1 आतंकी मारा गया
ABP News Bureau | 25 Jul 2021 08:13 AM (IST)

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों के चलाये जा रहे ऑपरेशन को बड़ी कामयाबी मिली है. कुलगाम के यारीपोरा में एक मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. हालांकि इलाके में एक और आतंकी के छिपे होने के आसार हैं जिसके लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है