Kulgam में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, दोनों तरफ से फायरिंग चालू
ABP News Bureau | 04 Jan 2022 12:14 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच आज सुबह से मुठभेड़ जारी है. सूत्रों के मुताबिक सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को घेर रखा है और वो लगातार फायरिंग कर रहे हैं. आतंकियों को सरेंडर करने को कहा गया लेकिन उन्होंने गोलियां बरसानी शुरू कर दी. इसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की.