✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Kolkata Murder Case: कोलकाता दुष्कर्म मामले में नाकामी की कई कहानियां | ABP NEWS

एबीपी न्यूज वेब डेस्क  |  17 Aug 2024 10:36 AM (IST)
ABP News

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस के विरोध में डॉक्टरों की 24 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज यानी शनिवार (17 अगस्त 2024) से शुरू हो गई है. भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से इसका अह्वान किया गया है.आईएमए का कहना है कि हड़ताल के दौरान कोई नियमित ओपीडी, वैकल्पिक सर्जरी नहीं होगी. 24 घंटे तक चलने वाले विरोध-प्रदर्शन के दौरान सभी आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी और घायलों की देखभाल की जाएगी. आईएमए ने इस घटना को लेकर डॉक्टरों के 24 घंटे के हड़ताल पर जाने की घोषणा के साथ ही पांच मांगें भी रखी हैं. इनमें प्रमुख रूप से रेजिडेंट डॉक्टरों के काम करने और रहने की स्थिति में व्यापक बदलाव और कार्यस्थलों पर स्वास्थ्य पेशेवरों के खिलाफ हिंसा की जांच के लिए एक केंद्रीय कानून बनाने की मांग शामिल है.इस घटना के विरोध में तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में शुक्रवार (16 अगस्त 2024) को सैकड़ों डॉक्टरों ने मोमबत्ती जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. वहीं एम्स ऋषिकेश के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने विरोध में मार्च निकाला. इस घटना को लेकर इंदौर के डॉक्टरों में भी गुस्सा दिखा. यहां भी डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने शुक्रवार रात (16 अगस्त 2024) को कैंडल मार्च निकाला. देश के सभी राज्यों में इस तरह के विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं.वहीं दूसरी ओर कोलकाता पुलिस एक बार फिर से सवालों में है. यहां के डॉक्टरों ने आरजी कर अस्पताल में प्रदर्शन के दौरान उन पर हुए हमले और तोड़फोड़ की धीमी जांच का आरोप लगाया है. दरअसल, 14 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों पर हिंसक हमले हुए थे.

  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • न्यूज़
  • Kolkata Murder Case: कोलकाता दुष्कर्म मामले में नाकामी की कई कहानियां | ABP NEWS

TRENDING VIDEOS

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?3 Hour ago

Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?4 Hour ago

Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News4 Hour ago

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख11 Hour ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.