Kolkata Doctor Case: आरोपी Sanjay Roy का CBI कराएगी पॉलीग्राफ टेस्ट | RG Kar Medical College
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 21 Aug 2024 10:32 AM (IST)
कोलकाता रेप मर्डर केस में कोलकाता पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में तोड़फोड़ को रोकने में नाकामयाब रहने के आरोप में दो असिस्टेंट कमिश्नर रैंक के अधिकारी समेत 3 पुलिसकर्मी निलंबित कर दिए गए हैं.. इन अधिकारियों को गुंडों को रोकने के लिए उचित कदम न उठाने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है. इतना ही नहीं अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की जाएगी. कोलकाता पुलिस का ये एक्शन सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद माना जा रहा है. कोलकाता रेप मर्डर केस के आरोपी संजय रॉय का सीबीआई आज पॉलीग्राफ टेस्ट कर सकती है ...पॉलीग्राफ टेस्ट का मकसद आरोपी ने जो भी अभी तक सीबीआई को बताया है... वो सच था या झूठ... इसका पता लगाना है.